हीरा तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार, 1.43 लाख के 8 नग हीरे बरामद

0
4

गरियाबंद।  जिले के छुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने हीरा तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 8 नग चमकीले हीरे बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 43 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने हीरों के साथ मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

मुखबिर की सूचना पर हुई घेराबंदी

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल सवार तीन संदिग्ध हीरे लेकर रसेला क्षेत्र से गरियाबंद की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रसेला के पास घेराबंदी की और मोटरसाइकिल सवार तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया।

तलाशी में मिले 8 हीरे

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 8 नग हीरे बरामद हुए। पुलिस ने हीरों और इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है।

गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी गरियाबंद जिले के निवासी बताए गए हैं। इनमें से दो आरोपी छुरा क्षेत्र के रहने वाले हैं।

जांच जारी

पुलिस ने मामले में खनिज एवं अन्य संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस अब हीरों के स्रोत और इन्हें कहां ले जाया जा रहा था, इसकी भी जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here