
रायपुर। खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से रायपुर जिले में संचालित गैर-आवासीय फुटबॉल, तीरंदाजी, हॉकी और एथलेटिक्स अकादमी में प्रवेश के लिए दो दिवसीय चयन ट्रायल शुरू हो गया है। पहले दिन 144 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया।
पंजीयन के साथ हुआ शारीरिक और चिकित्सकीय परीक्षण
चयन ट्रायल के पहले दिन खिलाड़ियों के दस्तावेजों की जांच, शारीरिक दक्षता और चिकित्सकीय परीक्षण किया गया। विभागीय अधिकारियों और विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की निगरानी में खिलाड़ियों की फिटनेस का आकलन किया गया।
शारीरिक दक्षता परीक्षण में ऊंचाई, वजन, वर्टिकल जंप, 30 मीटर दौड़, शटल रन, बॉल थ्रो, 800 मीटर दौड़ और सीट-अप जैसी गतिविधियां शामिल रहीं।
1 अक्टूबर को खेल कौशल की परीक्षा
चयन ट्रायल के दूसरे दिन 1 अक्टूबर को खिलाड़ियों के खेल कौशल का परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर चयन समिति द्वारा अकादमियों में प्रशिक्षण के लिए अंतिम चयन किया जाएगा।

















