एनआईटी रायपुर ने राजिम में चलाया स्वच्छता अभियान, निकाली जागरूकता रैली

0
5

रायपुर। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) रायपुर के उन्नत भारत अभियान क्लब ने राजिम में स्वच्छता अभियान 2026 का आयोजन किया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने श्रमदान करते हुए आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

स्वच्छता और कचरा प्रबंधन का दिया संदेश

विद्यार्थियों ने लोगों से कचरे को अलग-अलग करने और निर्धारित स्थानों पर उसका निस्तारण करने की अपील की। साथ ही एकल-उपयोग प्लास्टिक से बचने और खुले में कचरा नहीं फेंकने का संदेश भी दिया गया।

राजिम में निकाली गई स्वच्छता रैली

अभियान के तहत विद्यार्थियों ने स्वच्छता रैली निकाली। रैली के माध्यम से लोगों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने और अपने आसपास साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों ने जन-जागरूकता गतिविधियों के जरिए स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।

‘स्वच्छता से समृद्धि’ पर निबंध प्रतियोगिता

इसी क्रम में एनआईटी रायपुर की साहित्यिक समिति ‘लिटराटी’ द्वारा “स्वच्छता से समृद्धि” विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त करने का अवसर मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here