प्रगति महाविद्यालय के 64 विद्यार्थियों ने किया वचन डेयरी एवं फूड प्रोडक्ट का औद्योगिक भ्रमण

0
16

रायपुर। प्रगति महाविद्यालय, रायपुर के वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग के 64 चयनित विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के पाठ्यक्रम के अंतर्गत वचन डेयरी एवं फूड प्रोडक्ट का औद्योगिक भ्रमण किया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ उद्योगों की कार्यप्रणाली और व्यावसायिक गतिविधियों का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना था।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने दूध के संग्रहण, शुद्धिकरण, पाश्चुरीकरण और पैकेजिंग की प्रक्रियाओं को करीब से समझा। उन्होंने जाना कि दूध से विभिन्न उत्पाद तैयार करने में स्वच्छता, गुणवत्ता और सावधानी का विशेष ध्यान रखना आवश्यक होता है।

विद्यार्थियों ने समझे उद्योग संचालन के गुर

औद्योगिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को उत्पादन प्रक्रिया में गुणवत्ता प्रबंधन, समय के सदुपयोग, आधुनिक मशीनों की भूमिका और टीम वर्क के महत्व की जानकारी मिली। उन्होंने यह भी समझा कि किसी व्यवसाय को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए बेहतर प्रबंधन और उत्पादन के प्रत्येक चरण में सावधानी बरतना जरूरी है।

महाविद्यालय विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ व्यावहारिक ज्ञान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता है। इस भ्रमण से विद्यार्थियों को औद्योगिक वातावरण और व्यवसाय की वास्तविक कार्यप्रणाली को समझने का अवसर मिला। यह अनुभव भविष्य में रोजगार के अवसर तलाशने और स्वयं का व्यवसाय शुरू करने में उनके लिए उपयोगी साबित हो सकता है।

शिक्षक भी रहे शामिल

इस औद्योगिक भ्रमण में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. आशीष श्रीवास्तव, डॉ. निरूपमा गौराहा, श्री अभिनव पटेल और श्रीमती बुलबुल रस्तोगी सहित अन्य शिक्षक शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here