‘ऑब्सेशन’ के प्रोमो में कृति सेनन का नया अंदाज छाया, फैंस ने की जमकर तारीफ

0
179

मुंबई। अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों अपने नए प्रोजेक्ट ‘ऑब्सेशन’ के प्रोमो को लेकर चर्चा में हैं। प्रोमो में उनका अलग अंदाज, दमदार डायलॉग डिलीवरी और आवाज में बदलाव दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए उत्साह जाहिर कर रहे हैं।

प्रोमो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने लिखा, “ओह गॉड! कर दिखाया और कैसे।” वहीं एक अन्य फैन ने कहा, “कमाल कर दिया यार!” एक दर्शक ने कृति की तारीफ करते हुए लिखा कि उनकी परफॉर्मेंस देखकर रोंगटे खड़े हो गए।

निक्की के किरदार में कृति का अंदाज पसंद

प्रोमो में कृति सेनन के निक्की के किरदार को लेकर भी फैंस खासे उत्साहित हैं। दर्शकों को उनका आवाज का टोन बदलकर किरदार के जुनूनी अंदाज को पेश करना काफी पसंद आ रहा है। एक फैन ने लिखा, “जिस तरह वह निक्की के जुनूनी अंदाज के मुताबिक अपनी आवाज बदलती हैं, वह शानदार है।”

कई यूजर्स ने उनकी वॉइस एक्टिंग और डायलॉग बोलने के तरीके की भी सराहना की। एक प्रशंसक ने लिखा कि वह कृति के इस अंदाज को बार-बार देख और सुन रहा है। वहीं कुछ दर्शकों ने उनके अभिनय को उनकी बहुमुखी प्रतिभा का उदाहरण बताया।

सोशल मीडिया पर बढ़ा दर्शकों का उत्साह

कृति की परफॉर्मेंस के साथ-साथ उनके पूरे अंदाज को लेकर भी सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। कुछ प्रशंसकों ने ‘ऑब्सेशन’ का बॉलीवुड रीमेक बनाने की इच्छा जताई, जबकि अन्य ने कृति के अभिनय की जमकर तारीफ की।

प्रोमो को मिल रही प्रतिक्रियाओं से साफ है कि कृति सेनन के इस नए अंदाज ने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। अब फैंस उनके इस किरदार और प्रोजेक्ट को लेकर आगे की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here