सिद्धार्थ आनंद की आधी रात की पोस्ट से बढ़ी हलचल, शाहरुख की फिल्म ‘किंग’ को लेकर अटकलें तेज

0
11

मुंबई। फिल्ममेकर सिद्धार्थ आनंद की एक रहस्यमयी सोशल मीडिया पोस्ट ने एक बार फिर इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। इससे पहले वह “इट्स” और “टाइम फॉर द वर्ल्ड” जैसे संकेत साझा कर चुके हैं। अब उनकी नई पोस्ट में लिखे शब्द “टू सेलिब्रेट” ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

शाहरुख खान का जन्मदिन भी नजदीक है। ऐसे में फैंस कयास लगा रहे हैं कि सिद्धार्थ आनंद की यह पोस्ट उनकी आगामी फिल्म ‘किंग’ से जुड़ी किसी बड़ी घोषणा का संकेत हो सकती है। हालांकि, फिल्ममेकर ने पोस्ट के जरिए किसी आधिकारिक घोषणा की पुष्टि नहीं की है।

‘किंग’ को लेकर सोशल मीडिया पर बढ़ा उत्साह

शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंग’ को लेकर दर्शकों के बीच लगातार चर्चा बनी हुई है। इसी बीच X पर फिल्म के पोस्टर वाले पांच खास कस्टम आइकन्स भी लॉन्च किए गए हैं। ये आइकन्स फिल्म और शाहरुख खान को समर्पित पांच हैशटैग्स के साथ लाइव हुए हैं।

इनमें #KING, #KINGMOVIE, #SRK, #SHAHRUKHKHAN और #KINGSRK शामिल हैं। सिद्धार्थ आनंद की नई पोस्ट और इन कस्टम आइकन्स के बाद फिल्म को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं। अब फैंस को फिल्म से जुड़ी अगली आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here