
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- यह ऐतिहासिक उपलब्धि देश को गर्व के नए शिखर पर ले गई
नई दिल्ली। शतरंज खिलाड़ी अनुज श्रीवात्री भारत के 100वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बन गए हैं। उनकी इस उपलब्धि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बधाई दी है।
अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि अनुज श्रीवात्री को भारत का 100वां शतरंज ग्रैंडमास्टर बनने पर हार्दिक बधाई। उनकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि भारत को गर्व के नए शिखर पर ले गई है।
युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा का प्रतीक
गृह मंत्री ने इस उपलब्धि को भारतीय युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा और मेहनत का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि शतरंज में 100 ग्रैंडमास्टर होने का गौरव हासिल करना देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
अमित शाह ने उम्मीद जताई कि यह ऐतिहासिक सफलता उत्कृष्टता के नए युग की शुरुआत करेगी और देश के युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।










