चक्रवात ‘अकवान’ 20 नवंबर को तट से टकराने की आशंका, NDRF-SDRF की टीमें तैयार

0
63

गंभीर चक्रवाती तूफान में बदला सिस्टम, 90 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं; आंध्र प्रदेश, यनम और दक्षिण ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट


विशाखापत्तनम । बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा बुलेटिन के अनुसार, इसके 20 नवंबर को दोपहर के आसपास आंध्र प्रदेश, यनम और दक्षिण ओडिशा के तटीय इलाकों को पार करने की संभावना है। इस दौरान 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि हवा के झोंकों की गति 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

18 नवंबर की सुबह गंभीर चक्रवाती तूफान में बदला

आईएमडी के बुधवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक, चक्रवात 18 नवंबर की सुबह 5:30 बजे गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया। उस समय यह दक्षिण और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर केंद्रित था। सुबह 8:30 बजे तक यह चेन्नई से करीब 570 किलोमीटर पूर्व, विशाखापत्तनम से 580 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व और मछलीपट्टनम से 590 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित था।

मौसम विभाग के दोपहर 1:30 बजे के अपडेट के अनुसार, तूफान उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके 20 नवंबर को दोपहर तक मछलीपट्टनम से पुरी के बीच उत्तरी आंध्र प्रदेश, यनम और दक्षिण ओडिशा के तटों को पार करने की संभावना जताई गई है।

तटीय इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

चक्रवात के प्रभाव से 19 और 20 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और ओडिशा के कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने तटीय आंध्र प्रदेश में 18 से 20 नवंबर के दौरान बारिश और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है।

13 NDRF और 11 SDRF टीमें तैनात रखने की तैयारी

आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (APSDMA) के प्रबंध निदेशक एवं रियल टाइम गवर्नेंस सोसाइटी (RTGS) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रखर जैन ने बताया कि चक्रवात की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। जिला प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि राहत एवं बचाव कार्यों के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की 13 टीमें, राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की 11 टीमें और दमकल विभाग की इकाइयां तैयार रखी गई हैं।

APSDMA ने तटीय इलाकों के लोगों से अपील की है कि आपात स्थिति को छोड़कर घरों से बाहर न निकलें। किसानों को भी खेती-किसानी से जुड़े कामों के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

गृह मंत्री वी. अनीता ने तैयारियों की समीक्षा की

चक्रवात के गंभीर रूप लेने के बाद आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री वी. अनीता ने अधिकारियों के साथ स्थिति और राहत-बचाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने प्रशासन को अगले 48 घंटों तक सतर्क रहने और जान-माल के नुकसान को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए।

अधिकारियों के अनुसार, चक्रवात की गति पहले काफी धीमी थी और 18 नवंबर की सुबह तक यह लगभग 3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा था। मौसम विभाग इसकी स्थिति और दिशा पर गातार निगरानी रख रहा है।

प्रशासन ने तटीय और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से मौसम विभाग तथा स्थानीय प्रशासन की चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here