क्या बिना दवाइयों के भी कंट्रोल हो सकता है हाई बीपी? जानिए डॉक्टर की सलाह और इसे कम करने के 5 आसान तरीके

0
8

आजकल की व्यस्त जीवनशैली और खानपान की गलत आदतों के कारण हाई ब्लड प्रेशर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। खास बात यह है कि अब कम उम्र के लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में बीपी को नियंत्रित रखने के लिए कई लोगों को नियमित दवाइयों का सहारा लेना पड़ता है। लेकिन क्या सही खानपान और जीवनशैली में बदलाव करके बिना दवाओं के भी हाई बीपी को कंट्रोल किया जा सकता है?

इस सवाल पर फोर्टिस अस्पताल, शालीमार बाग के अतिरिक्त निदेशक (कार्डियोलॉजी) डॉ. सुधांशु शेखर परिदा का कहना है कि कुछ मामलों में जीवनशैली में सुधार करके ब्लड प्रेशर को बिना दवा के भी नियंत्रित किया जा सकता है। हालांकि, यह इस बात पर निर्भर करता है कि किसी व्यक्ति का बीपी कितना बढ़ा हुआ है और वह कितने समय से इस समस्या से जूझ रहा है

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

 इन 5 तरीकों से कंट्रोल हो सकता है ब्लड प्रेशर

अगर किसी व्यक्ति का बीपी शुरुआती स्तर पर थोड़ा बढ़ा हुआ है, तो कुछ जरूरी आदतें अपनाकर इसमें सुधार किया जा सकता है।

नमक का सेवन सीमित करें

हाई बीपी के मरीजों को अपने खाने में नमक की मात्रा कम रखनी चाहिए। रोजाना कुल नमक का सेवन 5 ग्राम से कम रखने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा अचार, पापड़, चिप्स और पैकेट वाले खाद्य पदार्थों का सेवन भी सीमित करना चाहिए।

 रोजाना करें एक्सरसाइज

शारीरिक रूप से सक्रिय रहना ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मददगार होता है। इसके लिए रोजाना 30 से 45 मिनट तक तेज चलना, साइकिल चलाना या हल्की एक्सरसाइज करना फायदेमंद हो सकता है।

वजन को नियंत्रण में रखें

मोटापा और बढ़ता वजन हाई बीपी के प्रमुख कारणों में शामिल हैं। ऐसे में संतुलित खानपान और नियमित व्यायाम के जरिए वजन कम करना ब्लड प्रेशर को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकता है।

 डाइट में शामिल करें हेल्दी फूड

अपने रोजाना के भोजन में हरी सब्जियां, ताजे फल, साबुत अनाज और कम फैट वाले खाद्य पदार्थों को जगह दें। संतुलित और पौष्टिक आहार न केवल बीपी को नियंत्रित रखने में मदद करता है, बल्कि हृदय की सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है।

 तनाव कम करें और पर्याप्त नींद लें

लगातार तनाव और नींद की कमी भी ब्लड प्रेशर पर असर डाल सकती है। इसलिए रोजाना पर्याप्त नींद लेना, योग और मेडिटेशन करना जरूरी है। इसके साथ ही धूम्रपान और शराब से दूरी बनाए रखना भी बेहतर स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है।

 हर मरीज के लिए दवा के बिना बीपी कंट्रोल करना संभव नहीं

डॉक्टर के अनुसार, यह जरूरी नहीं कि हर व्यक्ति का हाई बीपी केवल खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव से नियंत्रित हो जाए। जिन लोगों का ब्लड प्रेशर लगातार अधिक रहता है या जिन्हें डायबिटीज, किडनी अथवा हृदय से जुड़ी बीमारियां हैं, उन्हें नियमित दवाओं की जरूरत पड़ सकती है।

सबसे जरूरी बात यह है कि बीपी सामान्य महसूस होने पर भी अपनी मर्जी से दवाइयां बंद नहीं करनी चाहिए। डॉक्टर की सलाह के बिना दवा छोड़ना खतरनाक हो सकता है।

हाई ब्लड प्रेशर को अक्सर ‘साइलेंट किलर’ कहा जाता है, क्योंकि कई बार इसके स्पष्ट लक्षण दिखाई नहीं देते, लेकिन लंबे समय तक यह हृदय, मस्तिष्क और किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए नियमित रूप से बीपी की जांच कराना और डॉक्टर की सलाह के अनुसार उपचार करना बेहद जरूरी है।

डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य स्वास्थ्य जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है। हाई बीपी के उपचार, दवाओं में बदलाव या उन्हें बंद करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here