दिल्ली से हमीरपुर जा रही डबल डेकर बस दुर्घटना का शिकार, 17 यात्री घायल

0
119

दिल्ली से हमीरपुर जा रही डबल डेकर बस दुर्घटना का शिकार, 17 यात्री घायल

 

जनपद इटावा के थाना बकेवर इलाके में नेशनल हाइवे महेवा के पास उझियानी पर दिल्ली से हमीरपुर जा रही डबल देकर प्राइवेट बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण 17 यात्री घायल हो गए हैं। जिनको स्थानीय और मुख्यालय के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम सभी का उपचार करने में जुटी हुई है, 10 घायलों को मुख्यालय के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

 

दुर्घटना में घायल बस यात्रियों ने ऐसा बताया है कि यह हादसा सुबह करीब 4 के आसपास घटित हुआ है, ऐसा बताया जा रहा है कि बस का चालक सो गया है जिसके बाद बस अपनी लेन से दूसरी लेन में जा करके डिवाइडर से टकरा गई । घायल बस यात्रियों की ओर से ऐसा भी बताया गया कि इटावा से बस का चालक बदला था जो बस को लेकर के हमीरपुर जा रहा था । दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को स्थानीय और मुख्यालय के अस्पतालों में भर्ती कराया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here