मेक्सिको ने अमेरिका के साथ समझौते का प्रस्ताव रखा

0
169

मेक्सिको ने अमेरिका के साथ समझौते का प्रस्ताव रखा

मेक्सिको सिटी- मेक्सिकन की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने कहा है कि उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से बात की है और सुरक्षा, आव्रजन तथा व्यापार को शामिल करते हुए दोनों देशों के बीच एक व्यापक समझौते का प्रस्ताव रखा है। सुश्री शिनबाम ने नेशनल पैलेस में दैनिक संवाददाता सम्मेलन के दौरान बुधवार को कहा कि दोनों नेताओं के बीच बातचीत मंगलवार को हुयी। अमेरिका में मेक्सिकों के निवासियों की संख्या को देखते हुए सुश्री शिनबाम ने द्विपक्षीय सहयोग के लिए एक औपचारिक और व्यापक ढांचे की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, मैंने एक सामान्य समझौते का प्रस्ताव रखा, जिसमें सुरक्षा, आव्रजन और व्यापार शामिल हैं।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

मैंने अमेरिका में मेक्सिकों के लोगों को मान्यता देने के महत्व पर भी प्रकाश डाला, ऐसे परिवार जो वर्षों से वहां रह रहे हैं और देश की अर्थव्यवस्था में योगदान करते हैं। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था विभाग के सचिव मार्सेलो एबरार्ड लंबित व्यापार मामलों को संबोधित करने के लिए शुक्रवार को अमेरिका का दौरा करेंगे, जबकि सुरक्षा और आव्रजन मुद्दों को अमेरिका के विदेश विभाग के माध्यम से निपटाया जाएगा। श्री ट्रम्प के साथ अपनी बात को उनके (श्री ट्रम्प) दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के बाद से सातवीं और अच्छा बताते हुए सुश्री शीनबाम ने कहा कि श्री ट्रम्प ने उनकी जी 7 बैठक को रद्द करने के लिए माफी मांगी है और उन्हें बातचीत के लिए अमेरिका आमंत्रित किया है, हालांकि यह यात्रा बाद की तारीख में होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here