बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ जागरूकता रथ रवाना

0
75

बालोद । ’बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत् प्रचार-प्रसार व जन जागरूकता लाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा एवं अपर कलेक्टर अजय किशोर लकरा के द्वारा सोमवार 23 जून को जागरूकता रथ को कलेक्टोरेट बालोद से हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया गया। यह रथ जिले के सभी 05 विकासखंडों के ग्रामों में जाकर प्रचार-प्रसार के साथ-साथ शासन की योजनाओं को जन समुदाय तक पहुंचाने काम करेगी साथ ही साथ जन जागरूकता भी पैदा करेगी। ’बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के उद्देश्यों जैसे जन्म के समय लिंगानुपात में सुधार, बालिकाओं के शिक्षा में ड्रापआउट दर को कम करना, बालिकाओं के खेल कौशल को प्रोत्साहन के साथ कौशल विकास को प्रोत्साहन पर जागरूकता का संदेश लेकर जागरूकता रथ बालोद जिले के सभी 05 विकासखंडों का भ्रमण करेगी। उक्त जागरूकता रथ के भ्रमण से जिले के जनता बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान से परिचित होगी जिससे लोगों के व्यवहार परिवर्तन व बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच पैदा हो सकेगा। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी व महिला एवं बाल विकास विभाग के समस्त अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित थे।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here