सरिया क्षेत्र में केजव्हीलयुक्त ट्रैक्टर पर हुई तीसरी बार कार्यवाही

0
139

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ संजय कन्नौजे के निर्देश पर सरिया तहसीलदार कोमल साहू द्वारा सड़क में केजव्हील युक्त वाहनों पर लगातार अभियान के रूप में कार्यवाही जारी है। इसी कड़ी में ग्राम बोन्दा तहसील सरिया मे डबल कैज़व्हीलयुक्त ट्रेक्टर जब्त कर आगामी कार्यवाही हेतु पंचायत को सुपुर्द किया गया है। यह कार्यवाही पुलिस एवं राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। सड़क पर केजव्हील पहिया वाहन के उपयोग से सड़क जल्दी खराब हो जाता है। ऐसे दोषी वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही कलेक्टर डॉ कन्नौजे की निगरानी में निरंतर की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here