मुजफ्फरपुर में एक साथ तीन भोजपुरी फिल्मों का शुभ मुहूर्त, नए दौर की शुरुआत

0
129

मुजफ्फरपुर । बिहार की सांस्कृतिक राजधानी मुजफ्फरपुर एक बार फिर सिनेमा के नक्शे पर उभरती नजर आ रही है। यहां के निर्देशक इब्रान खान के निर्देशन में एक साथ तीन भोजपुरी फीचर फिल्मों का शुभ मुहूर्त हुआ, जिससे स्थानीय फिल्म उद्योग में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

“मोहब्बत के मुसाफिर”, “जख्मी जान” और “कलह” नामक तीनों फिल्मों की शूटिंग जल्द ही बिहार के विभिन्न लोकेशनों पर शुरू होगी। ये फिल्में “रोयल कांसेप्ट” और “सूर्यांश फिल्म प्रोडक्शन” के बैनर तले बन रही हैं। तीनों फिल्मों की पटकथा अमीर हमजा ने लिखी है।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

शुभ मुहूर्त कालिका मूवीज स्टूडियो में बड़े ही भव्य अंदाज़ में आयोजित किया गया। इस मौके पर अभिनेता प्रिंस सिंह राणा, ऋषि, पिकेश ताव्या, डीजे राजा, प्रवीण सोनी, लेखक अमीर हमजा और निर्देशक इब्रान खान सहित कई कलाकार मौजूद थे।

यूनिक होगी कहानी, दमदार होगा संगीत

निर्देशक इब्रान खान ने कहा, “भोजपुरी सिनेमा में इस तरह की फिल्में पहले नहीं बनी हैं। हम कुछ नया और मजबूत कंटेंट लेकर आ रहे हैं जो दर्शकों के दिल को छू जाएगा।”

वहीं, म्यूजिक डायरेक्टर प्रवीण सोनी ने बताया कि फिल्मों के गाने भावपूर्ण और कर्णप्रिय होंगे, जो श्रोताओं को लंबे समय तक याद रहेंगे।

नए और नामचीन चेहरों का मिलेगा संगम

इन फिल्मों में जहां नए कलाकारों को मौका दिया जा रहा है, वहीं कुछ स्थापित भोजपुरी कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। टीम का मानना है कि यह कदम उद्योग में संतुलन और ताजगी लाएगा।

मुजफ्फरपुर में इन फिल्मों की शुरुआत न केवल भोजपुरी सिनेमा को मजबूत करेगी, बल्कि स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने का काम भी करेगी। इस मौके पर फिल्म बिरादरी और दर्शकों के बीच गजब का उत्साह देखा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here