
ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस ने की कास्टिंग की सराहना, रकुल के लुक और स्क्रीन प्रेजेंस की खूब हुई चर्चा
मुंबई बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायणम्’ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी जमकर चर्चा हो रही है। फिल्म के भव्य विजुअल्स और स्टारकास्ट के साथ-साथ शूर्पणखा के किरदार में अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह की पहली झलक ने दर्शकों का खास ध्यान खींचा है। ट्रेलर में उनके लुक और स्क्रीन प्रेजेंस की सोशल मीडिया पर खूब सराहना की जा रही है।
कास्टिंग को बताया शानदार फैसला
ट्रेलर सामने आने के बाद एक्स (पूर्व में ट्विटर) और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कई यूजर्स ने रकुल प्रीत की कास्टिंग को फिल्म का बेहतरीन फैसला बताया। कई लोगों ने उन्हें अब तक की सबसे खूबसूरत शूर्पणखा बताते हुए लिखा कि यह किरदार उनके व्यक्तित्व पर पूरी तरह फिट बैठता है।
लुक और अभिनय की हो रही चर्चा
फैंस का कहना है कि ट्रेलर में रकुल की छोटी-सी मौजूदगी भी काफी प्रभावशाली रही। उनके लुक, भाव-भंगिमा और स्क्रीन पर प्रभाव ने दर्शकों को प्रभावित किया है। कई यूजर्स ने लिखा कि पौराणिक कथाओं में शूर्पणखा की सुंदरता का जिस तरह वर्णन मिलता है, उसे रकुल ने अपने अंदाज में प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए रिएक्शन
सोशल मीडिया पर फैंस लगातार रकुल प्रीत सिंह की तस्वीरें और ट्रेलर के दृश्य साझा कर रहे हैं। कई पोस्ट में उनकी तारीफ करते हुए उन्हें इस किरदार के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प बताया गया है। ट्रेलर रिलीज के बाद रकुल प्रीत सिंह का शूर्पणखा अवतार सबसे चर्चित विषयों में शामिल हो गया है।
फिल्म को लेकर बढ़ी उत्सुकता
‘रामायणम्’ के ट्रेलर को मिले सकारात्मक प्रतिक्रिया के बीच रकुल प्रीत सिंह के शूर्पणखा वाले किरदार को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। फैंस अब बड़े पर्दे पर उनके इस पौराणिक किरदार को पूरी तरह देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


















