महावतार नरसिम्हा को मिला U/A सर्टिफिकेट

0
225

दर्शकों के लिए आ रहा है अलौकिक सिनेमाई अनुभव

मुंबई । महावतार नरसिम्हा अब फिल्मों की कहानी कहने के अंदाज को अपने भव्य सीन, दमदार कहानी और बड़े पैमाने के साथ बिल्कुल नया रंग देने जा रही है। महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स के बड़े ऐलान के बाद इस सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्म का ट्रेलर भी आखिरकार सामने आ गया, जिसने लोगों को चौंका दिया है। ट्रेलर में जहां दिल दहला देने वाले सीन और जबरदस्त एक्शन नजर आया है, वहीं भगवान विष्णु के अलग-अलग रूपों की झलक ने भी ऐसा अनुभव देने का वादा कर दिया है, जो अब तक कभी नहीं देखा गया है।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

जहां इस फिल्म ने लोगों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है, वहीं अब इसे सेंसर बोर्ड से यू/ए सर्टिफिकेट भी मिल गया है। इसका मतलब है, ये फिल्म सभी के लिए है, लेकिन 12 साल से कम उम्र के बच्चों को माता-पिता की देखरेख में ही देखने की सलाह दी गई है।

मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर ये खुशखबरी शेयर की है कि महावतार नरसिम्हा को यू/ए सर्टिफिकेट मिल गया है। साथ ही उन्होंने पोस्ट में लिखा है—

#MahavatarNarsimha को मिला U/A सर्टिफिकेट।

25 जुलाई को नजदीकी सिनेमाघरों में सुनिए दिव्यता की गर्जना

होम्बले फिल्म्स और क्लीम प्रोडक्शन्स ने मिलकर इस ग्रैंड एनिमेटेड फ्रैंचाइज़ी की आधिकारिक लाइनअप जारी कर दी है, जो अगले एक दशक तक भगवान विष्णु के दस दिव्य अवतारों की गाथा बताएगी। इस यूनिवर्स की शुरुआत होगी महावतार नरसिम्हा (2025) से, इसके बाद आएंगे महावतार परशुराम (2027), महावतार रघुनंदन (2029), महावतार द्वारकाधीश (2031), महावतार गोकुलानंद (2033), महावतार कल्कि पार्ट 1 (2035) और महावतार कल्कि पार्ट 2 (2037)। ये यूनिवर्स भारतीय माइथोलॉजी को नई तकनीक और भव्यता के साथ दर्शकों के सामने पेश करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here