प्रोजेक्ट धड़कन’ : आंगनबाड़ी व विद्यालयों में निःशुल्क हृदय रोग जांच अभियान जारी

0
59

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिला प्रशासन रायपुर की नवाचारी पहल “प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बच्चों के जन्मजात हृदय रोग की प्रारंभिक पहचान हेतु स्क्रीनिंग की गई।

आंगनबाड़ी क्रमांक 7 शुक्रवारी बाजार बिरगांव में 92 बच्चों की जांच की गई। जिसमें 38 छात्र एवं 54 छात्राएं शामिल रही। जिसमें कोई भी बच्चे सस्पेक्टेड नहीं मिले। पी एम श्री आडवाणी अर्लीकन SAGES बिरगांव में, कुल 211 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई जिसमें 95 छात्र एवं 116 छात्राएं शामिल रहे कोई भी बच्चा सस्पेक्टेड नहीं मिला। आंगन बाड़ी 6 इंद्रा नगर बिरगांव में 75 बच्चों की स्क्रीनिंग किया गया जिसमें छात्र 38 तथा छात्राएं 37 शामिल रही,(1 लड़की+2 बालक) कुल 3 बच्चें सस्पेक्टेड मिले। आगे की जांच एवं ईलाज श्री सत्य साई हॉस्पिटल नवा रायपुर द्वारा की जाएगी।

प्रोजेक्ट धड़कन का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों एवं शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों में जन्मजात हृदय रोग के लक्षणों की प्रारंभिक पहचान, जांच एवं निःशुल्क उपचार सुनिश्चित करना है। तेज धड़कन, वजन न बढ़ना, शरीर में नीलापन, बार-बार सर्दी-खांसी, सांस लेने में तकलीफ तथा स्तनपान के समय पसीना आना जैसे लक्षणों के आधार पर बच्चों की जांच की जाती है।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here