प्राचार्य ने किया यौन उत्पीड़न, महिला कर्मचारियों की शिकायत पर गिरफ्तार

0
133

जशपुर । पत्थलगांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां स्कूल के प्राचार्य पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगा है। स्कूल की महिला व्याख्याता समेत महिला कर्मचारी ने प्राचार्य पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। आरोपी प्राचार्य पर छेड़छाड़ के दो मामले दर्ज की गए हैं। पुलिस ने आरोपी प्रचार्य को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस घटना के सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला पत्थलगांव के बगीचा थाने के शासकीय उच्च. मा. विद्यालय बिमड़ा का है। यहां कार्यरत महिला व्याख्याता समेत महिला कर्मचारी ने प्राचार्य पर फोन में अश्लील बातें करने और स्कूल में छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

पुलिस ने प्राचार्य के खिलाफ छेड़छाड़ के दो मामले दर्ज किए हैं। पुलिस ने आरोपी प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस मामले में DEO का बयान भी सामने आया है। DEO ने कहा कि, प्राचार्य के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here