अहान पांडे और अनीत पड्डा ने किया कमाल

0
95

IMDb ने अपनी इस साल की सबसे पॉपुलर इंडियन स्टार्स की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में शाहरुख, आमिर, दीपिका और रणबीर जैसे बड़े नाम पीछे छूट गए हैं। बड़े और नामी स्टार्स को पीछे छोड़कर इस बार दो बिल्कुल नए चेहरों अहान पांडे और अनीत पड्डा ने बाजी मारी है

यह सब कमाल मोहित सूरी की सुपरहिट फिल्म ‘सैयारा’ का है। इस रोमांटिक-एक्शन फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी और ₹580 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इसी फिल्म की बदौलत IMDb की लिस्ट में अहान नंबर 1 और अनीत नंबर 2 की पोजीशन पर आ गए हैं और रातों-रात इंटरनेट के नए डार्लिंग बन गए।

टॉप 10 की लिस्ट में और भी कुछ सरप्राइज हैं। लिस्ट में तीसरे नंबर पर सुपरस्टार आमिर खान हैं, जिन्होंने इस साल ‘सितारे जमीन पर’ से वापसी की। नए चेहरों में लक्ष्य (द बैड्स ऑफ बॉलीवुड) और मलयालम सनसनी कल्याणी प्रियदर्शन (लोका चैप्टर वन) ने भी अपनी जगह बनाई है। यह लिस्ट IMDb पर दुनिया भर के 25 करोड़ से ज्यादा लोगों की सर्च और पेज विजिट के हिसाब से तैयार की गई है।

नंबर 1 का ताज पहनने के बाद अहान पांडे ने कहा, ‘यह मेरे लिए एक बहुत बड़ी बात है। अपनी पहली फिल्म के साथ IMDb की टॉप लिस्ट में आना सपने के सच होने जैसा है। अब मुझे अपने काम की जिम्मेदारी और भी ज्यादा महसूस हो रही है।’

अनीत पड्डा ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, ‘IMDb पर इतनी बड़ी पहचान मिलना अब भी थोड़ा अजीब लग रहा है। ‘सैयारा’ ने मेरी लाइफ को बदल दिया है। दुनिया भर के लोगों का मेरे काम से जुड़ना मेरे लिए बहुत मायने रखता है।’

ये दोनों यंग स्टार्स अब बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए तैयार हैं। अहान पांडे जल्द ही अली अब्बास जफर की एक एक्शन फिल्म में दिखेंगे, जबकि अनीत हॉरर कॉमेडी ‘शक्ति शालिनी’ के लिए मैडॉक के साथ काम करती दिखेंगीं।

Advertise With Us
ADVERTISE WITH US

Promote Your Business

Advertisement • Brand Promotion • News Coverage • Event Promotion

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺
📢 Advertise Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here