मुफ्त नल कनेक्शन के लिए आवेदन, 24 घंटे पानी की मिलेगी सुविधा

0
146

रायपुर । यदि आपको भी अपने घर में 24 घंटे पानी के लिए नल कनेक्शन की जरूरत है तो आप फ्री में नल कनेक्शन के लिए अप्लाई कर सकते है. ये आवेदन आप 15 नवंबर तक कर सकेंगे, तो चलिए जानते है आप इसके लिए कहा और कैसे आवेदन कर सकेंगे…

मोतीबाग और गंज मंडी टंकी से 24 घंटे पानी सप्लाई व्यवस्था में फ्लॉप रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड अब इसके छूटे हुए 2 हजार 865 घरों में कनेक्शन के लिए 15 नवंबर तक अभियान चलाएगा. इधर जोन-4 कमिश्नरी के अध्यक्ष मुरली शर्मा ने कहा कि अभी इस योजना के तहत सिर्फ सामान्य की तरह दो टाइम पानी सप्लाई हो रही है. जल्द ही हम मोतीबाग टंकी से तीन टाइम पानी सप्लाई पर काम शुरू करेंगे. स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा गंज कमांड एरिया में रमण मंदिर वार्ड, इंदिरा गांधी वार्ड, हवलदार अब्दुल हमीद वार्ड, तात्यापारा वार्ड, शहीद चूडामणि नायक वार्ड, स्वामी आत्मानंद वार्ड एवं मोतीबाग कमांड एरिया में महंत लक्ष्मीनारायण दास वार्ड, ब्राम्हण पारा वार्ड, स्वामी विवेकानंद सदर बाजार वार्ड, मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड, सिविल लाइन वार्ड, शहीद ब्रिगेडियर उस्मान वार्ड, विपिन बिहारी सूर वार्ड एवं महामाया मंदिर वार्ड में पानी सप्लाई की जा रही है.

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

24 गुना 7 जलप्रदाय योजना अंतर्गत कमांड क्षेत्र में निःशुल्क नल कनेक्शन एक बार फिर शुरू किया जा रहा है. योजना के लक्ष्य में निर्धारित अधिकांश हितग्राहियों द्वारा नल कनेक्शन लिये जा चुके हैं, परंतु अभी तक 2 हजार 865 हितग्राहियों के द्वारा नल कनेक्शन नहीं लिया गया है. इसलिए शेष नल कनेक्शनों को 15 नवंबर तक पूर्ण किये जाने का लक्ष्य रखा गया है. उक्त तिथि तक योजना के स्कोप ऑफ वर्क के अनुसार निःशुल्क नल कनेक्शन दिया जायेगा. इसके बाद नये नल कनेक्शन हेतु प्राप्त आवेदनों पर निर्धारित शुल्क जमा करने उपरांत हितग्राहियों को नल कनेक्शन दिया जायेगा. निर्धारित तिथि तक नये कनेक्शन हेतु रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड कार्यालय, नगर पालिक निगम जोन कार्यालय एव वार्ड पार्षद से संपर्क किया जा सकता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here