असम चुनाव: अमित शाह आज करेंगे ताबड़तोड़ प्रचार, रोड शो और रैलियों में दिखेगा दम

0
163

नई दिल्ली

 असम विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज असम पहुंचकर पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में जोरदार चुनाव प्रचार करेंगे।

अमित शाह इस दौरान चुनावी सभाओं और भव्य रोड शो में हिस्सा लेंगे। उनका रोड शो आर्य विद्या पीठ मैदान से शुरू होकर शहर के प्रमुख इलाकों से गुजरेगा, जहां वे मतदाताओं से सीधा संवाद करेंगे।

इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा शाह पार्टी के राज्य कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे।

भाजपा ने असम में गुवाहाटी सेंट्रल सीट से विजय कुमार गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, 29 मार्च को भी अमित शाह राज्य के विभिन्न हिस्सों में चुनाव प्रचार करेंगे।

पार्टी ने इस चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत करीब 40 स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारा है, जिससे चुनावी मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here