
इंदिरा गांधी स्टेडियम में 23 अगस्त तक चलेगी प्रतियोगिता, भारत दूसरी बार कर रहा मेजबानी
नई दिल्ली बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप का आगाज सोमवार से नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में होगा। प्रतियोगिता 23 अगस्त तक चलेगी। भारत दूसरी बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। इससे पहले वर्ष 2009 में देश में विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप आयोजित हुई थी।
महिला सिंगल्स में पूर्व विश्व चैंपियन पी.वी. सिंधु सोमवार को अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। उनसे एक बार फिर मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
लक्ष्य सेन से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद
पुरुष सिंगल्स में भारत की उम्मीदें लक्ष्य सेन पर टिकी रहेंगी। वहीं आयुष शेट्टी को पहले दौर में मौजूदा चैंपियन चीन के शी यूकी की चुनौती का सामना करना होगा।
डबल्स में पदक की उम्मीद
पुरुष डबल्स में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी से भारत को पदक की उम्मीद है। महिला डबल्स में ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद भारतीय चुनौती पेश करेंगी।
मिक्स्ड डबल्स में ध्रुव कपिला और तनिषा क्रास्टो भारत की ओर से मुकाबला करेंगे। इस स्पर्धा में भारत अब तक विश्व चैंपियनशिप में पदक नहीं जीत सका है।
अपने घरेलू मैदान पर होने वाली इस चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर देशभर की नजरें रहेंगी।


















