
रायपुर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा (मेंस) परीक्षा की नई समय-सारिणी जारी कर दी है। पहले यह परीक्षा मई में प्रस्तावित थी, लेकिन अभ्यर्थियों की मांग को देखते हुए अब इसे जून में आयोजित किया जाएगा।
अब मेंस परीक्षा 6 से 9 जून 2026 के बीच आयोजित होगी। आयोग ने यह निर्णय छात्रों को बेहतर तैयारी का अवसर देने के लिए लिया है।
नई परीक्षा तिथियां और शेड्यूल
6 जून (शनिवार)
- 9 AM – 12 PM : पेपर-I (Language)
- 2 PM – 5 PM : पेपर-II (Essay)
7 जून (रविवार)
- 9 AM – 12 PM : पेपर-III (General Studies-I)
- 2 PM – 5 PM : पेपर-IV (General Studies-II)
8 जून (सोमवार)
- 9 AM – 12 PM : पेपर-V (General Studies-III)
- 2 PM – 5 PM : पेपर-VI (General Studies-IV)
9 जून (मंगलवार)
- 9 AM – 12 PM : पेपर-VII (General Studies-V)
कहां होंगे एग्जाम सेंटर
परीक्षा प्रदेश के 5 जिलों में आयोजित होगी—
- अंबिकापुर (सरगुजा)
- बिलासपुर
- दुर्ग
- जगदलपुर (बस्तर)
- रायपुर
क्यों बदली गई तारीख
अभ्यर्थियों ने तैयारी के लिए अधिक समय की मांग की थी। आयोग ने इस मांग को स्वीकार करते हुए परीक्षा को मई से आगे बढ़ाकर जून में शिफ्ट किया।
इस फैसले से छात्रों को अपनी तैयारी मजबूत करने का अतिरिक्त समय मिलेगा, जिससे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद बढ़ गई है।



















