मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बेमेतरा को देंगे 102 करोड़ 67 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात

0
121

ग्राम पंचायत दाढ़ी में होगा भव्य कार्यक्रम, 26 कार्यों का भूमिपूजन और 22 कार्यों का लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री

बेमेतरा । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपने एकदिवसीय प्रवास पर जिला बेमेतरा पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे जिलेवासियों को विकास की बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। ग्राम पंचायत दाढ़ी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कुल ₹10267.87 लाख (102.67 करोड़) की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री 66.91 करोड़ (6691.10 लाख) की लागत से निर्मित होने वाले 26 नवीन विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। साथ ही 35.76 करोड़ (3576.77 लाख) की लागत से पूर्ण हो चुके 22 विकास कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे।

 

विकास के नए युग में प्रवेश करेगा बेमेतरा जिला

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय द्वारा जिन विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जाएगा, उनमें प्रमुख रूप से ग्रामीण अधोसंरचना, शिक्षा, जल संसाधन, सड़क निर्माण, स्वास्थ्य और सार्वजनिक निर्माण से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। यह कार्य जनजीवन को बेहतर बनाने और ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होंगे | इस आयोजन से ग्रामीणों, किसानों, महिलाओं और युवाओं को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधि, अधिकारी, पंच-सरपंच, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय आमजन से संवाद भी करेंगे और शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा करेंगे।

 

इस कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात, पेयजल, छाया और बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

मुख्यमंत्री साय का यह दौरा बेमेतरा जिले के लिए विकास की दृष्टि से एक ऐतिहासिक अवसर साबित होगा। जिस प्रकार से एक ही दिन में 100 करोड़ से अधिक के कार्यों की सौगात दी जा रही है, वह जिले के भविष्य को नई दिशा देने वाला कदम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here