रायपुर में जिला एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन

0
45

रायपुर । प्रदेश में कमिश्नरेट व्यवस्था लागू होने के बाद अवैध नशे और मादक पदार्थों के कारोबारियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में जिला स्तर पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANDTF) के गठन की घोषणा की गई थी, जिसे अब औपचारिक रूप से लागू कर दिया गया है।

नशा नियंत्रण और रोकथाम को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से गठित इस विशेष टीम में कुल 10 पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है। इनमें 1 निरीक्षक, 1 उपनिरीक्षक (SI), 1 सहायक उपनिरीक्षक (ASI), 3 हवलदार और 5 आरक्षक शामिल हैं।

इस टास्क फोर्स के नोडल अधिकारी के रूप में एसीपी अनुज कुमार (क्राइम एवं साइबर) को नियुक्त किया गया है। वहीं, पूरी टीम की मॉनिटरिंग पुलिस उपायुक्त (क्राइम) स्मृतिक राजनाला द्वारा की जाएगी।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह विशेष टीम जिले में सूखे और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने, स्रोत से लेकर सप्लाई नेटवर्क तक कार्रवाई करने और नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने का कार्य करेगी। इससे नशे के अवैध कारोबार पर और अधिक कड़ाई से नियंत्रण संभव हो सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here