GPS ने खोली ट्रक चोर की पोल, रायपुर पुलिस ने 2 घंटे में आरोपी को दबोचा

0
7

टाटीबंध से चोरी हुआ था करीब 50 लाख का 16 चक्का ट्रक, तकनीकी साक्ष्यों से मिली कामयाबी


रायपुर राजधानी के टाटीबंध इलाके से करीब 50 लाख रुपये कीमत के 16 चक्का ट्रक की चोरी के मामले में आमानाका पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महज दो घंटे में वाहन बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ट्रक में लगे GPS ने पुलिस को आरोपी तक पहुंचने में अहम मदद की।

पुलिस के अनुसार, 14 अगस्त को ट्रक क्रमांक CG-21-J-9580 लेकर चालक टाटीबंध क्षेत्र में रुका था। ट्रक खड़ा करने के बाद वह शौचालय के लिए कुछ देर दूर गया। वापस लौटने पर वाहन मौके से गायब था।

GPS से लगातार ट्रैक की गई लोकेशन

चोरी की सूचना मिलते ही आमानाका थाने में मामला दर्ज कर पुलिस टीम को तलाश में लगाया गया। टीम ने वाहन में लगे GPS और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से ट्रक की लोकेशन ट्रैक करना शुरू किया।

GPS से मिल रही जानकारी के आधार पर पुलिस ने संभावित मार्गों पर निगरानी बढ़ाई और लगातार वाहन का पीछा किया। त्वरित और समन्वित कार्रवाई के चलते सिर्फ दो घंटे के भीतर चोरी हुआ ट्रक बरामद कर लिया गया। साथ ही चोरी में शामिल आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

करीब 50 लाख रुपये का ट्रक बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 50 लाख रुपये कीमत का ट्रक बरामद किया है। कार्रवाई पुलिस उपायुक्त पश्चिम रायपुर रॉबिनसन गुड़िया, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा और सहायक पुलिस आयुक्त पुरानी बस्ती देवांश सिंह राठौर के मार्गदर्शन में की गई।

मामले में आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और पुलिस प्रकरण की विस्तृत जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here