
लूट के बाद की थी हत्या, सोना-चांदी समेत हथियार और वाहन बरामद
गौरेला-पेंड्रा-मरवाहीजिले के कोटमीकला साप्ताहिक हाट बाजार में 26 मई को हुई ज्वेलरी व्यवसायी की हत्या और लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
जांच में मिली बड़ी सफलता
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा ने बताया कि पुलिस की विशेष टीम ने लगातार जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
बड़ी मात्रा में माल बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से:
- करीब 40 ग्राम सोना
- चार किलो से अधिक चांदी
- हथियार और जिंदा कारतूस
- वारदात में इस्तेमाल वाहन
बरामद किए हैं।
हत्या और लूट से मचा था हड़कंप
ज्वेलरी कारोबारी की हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल था। घटना ने व्यापारियों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए थे।



















