सड़क दुर्घटनाओं को रोकने पशुओं को लगाया गया रेडियम बेल्ट

0
154

सुकमा । कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार नगरीय निकायों और पंचायतों में राष्ट्रीय मार्ग के आसपास खुले में विचरण करने वाले आवारा घूमन्तु गौवंशीय-भैंसवंशीय पशुओं से रात्रि मे होने वाली सड़क दुर्घटनाओं से जन एवं पशु हानि से बचाव हेतु गले मे रेडियम बेल्ट लगाने हेतु निर्देश दिए गए हैं।

उपरोक्त आदेश के परिपालन मे 23 जून को पशु चिकित्सा विभाग की टीम के द्वारा नगरीय निकाय सुकमा के एनएच 30 के समीप एकत्रित आवारा पशुओं के गले मे रेडियम बेल्ट लगाया गया। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों में पशुओं को खुले में छोड़ने के लिए पशु मालिकों पर जुर्माना भी लगाया गया। अन्य नगरीय निकायों और पंचायतों में भी सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत आवारा पशुओं को मुख्य मार्ग से हटाने और कांजी हाउस में डालने की कार्यवाही की जा रही है।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here