टीवी की सुपरस्टार रूपाली गांगुली होंगी इंस्पायरिंग वुमन लीडर्स वेस्ट 2025 का हिस्सा

0
84

मुंबई । भारत की सबसे बड़ी टीवी स्टार रूपाली गांगुली आज हर घर में एक जाना-पहचाना नाम बन चुकी हैं। उनकी शानदार अदाकारी और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए लोग उन्हें बेहद पसंद करते हैं। उन्होंने कई चर्चित टीवी शोज़ में काम किया है, लेकिन अनुपमा के किरदार ने उन्हें जिस ऊंचाई पर पहुंचाया, वो किसी मिसाल से कम नहीं। इस भूमिका ने न सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया भर में उन्हें जबरदस्त फैन फॉलोइंग दिलाई है।

अब महिलाओं द्वारा बराबरी, सबको साथ लेकर चलने और बदलाव लाने के इस मौके पर रूपाली गांगुली इंस्पायरिंग वूमेन लीडर्स वेस्ट 2025 इवेंट में शामिल होंगी। वहां वो उन महिलाओं के साथ मंच साझा करेंगी, जो समाज में अच्छा बदलाव ला रही हैं।

रूपाली गांगुली सच में औरतों की ताकत की मिसाल हैं। इसी भावना को दिखाते हुए वे इंस्पायरिंग वूमेन लीडर्स वेस्ट 2025 में शामिल होंगी, ये उनके काम के लिए एक और बड़ा सम्मान है। उन्हें भारतीय टीवी में उनके शानदार काम के लिए सम्मान दिया गया है।

 

इस इवेंट में रूपाली गांगुली के साथ कई और प्रेरणादायक शख्सियतें भी शामिल होंगी जैसे मलाईका अरोड़ा, कुशा कपिला, ऋचा चड्ढा, शेफाली शाह, रसिका दुग्गल, अश्विनी अय्यर तिवारी, जोनिता गांधी और कई अन्य।

काम के मोर्चे पर, रूपाली गांगुली अपनी आइकॉनिक भूमिका ‘अनुपमा’ में लगातार चमक रही हैं। यह शो आज भी भारतीय टीवी पर सबसे ज़्यादा टीआरपी पाने वाले धारावाहिकों में शामिल है, और रूपाली इसकी जान हैं। उनकी दमदार एक्टिंग और भावनात्मक गहराई ने लाखों लोगों का दिल जीता है। सालों की मेहनत ने उन्हें हर घर का नाम बना दिया है, और उनके फैन्स उनकी ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन यात्रा के साथ जुड़े हुए हैं।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here