नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार

0
122

पाटन । पाटन पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर ग्रामीणों से लाखों रुपये की ठगी करने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गीतांजली टंडन ने राजस्व विभाग में सहायक ग्रेड-3 और चपरासी पद पर नियुक्ति दिलाने का झांसा देकर ग्रामीणों से फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र और चरित्र सत्यापन दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी की थी। पुलिस ने बताया कि ग्राम सिपकोना निवासी एमन बंजारे से आरोपी ने 2 लाख रुपये लिए थे। जबकि अन्य ग्रामीणों से भी इसी तरह ठगी की गई।

शिकायत के बाद 14 जुलाई को थाना पाटन में अपराध क्रमांक 134/2025 के तहत धारा 420 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया। बाद में फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत करने पर धारा 467, 468, 471 भादवि को भी जोड़ा गया। आरोपी महिला घटना के बाद से फरार थी, जिसे 17 जुलाई 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी की पहचान गीतांजली टंडन पिता लक्ष्मण निवासी धमना, थाना जामगांव आर, जिला दुर्ग के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को भी गिरफ्तारी की सूचना दे दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here