छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

0
123

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

बिलासपुर- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब कोर्ट के आईटी सिस्टम पर एक धमकी भरा ईमेल मिला। मेल में दावा किया गया कि कोर्ट परिसर में बम लगाया गया है और जल्द ही विस्फोट किया जाएगा। ईमेल ‘मद्रास टाइगर्स फॉर अजमल कसाब’ नामक अज्ञात संगठन की ओर से भेजा गया था, जिसमें अजमल कसाब की फांसी और अन्य संवेदनशील मुद्दों का हवाला देते हुए न्यायपालिका को निशाना बनाने की धमकी दी गई।

युवा चौपाल यूज़र्स को विशेष लाभ! मोबाइल खरीदें और पाएँ आकर्षक उपहार और लाभ!

ईमेल मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया। हाईकोर्ट परिसर को तत्काल खाली कराया गया। बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और विशेष सुरक्षा टीमों ने कोर्ट परिसर के कोने-कोने की तलाशी ली। करीब तीन घंटे तक चले सघन सर्च ऑपरेशन में कोई विस्फोटक नहीं मिला, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

युवा चौपाल यूज़र्स को विशेष लाभ! तो आज ही करें अपना भविष्य सुरक्षित!
युवा चौपाल यूज़र्स को विशेष लाभ!
तो आज ही करें अपना भविष्य सुरक्षित!

सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, यह ईमेल ‘abdia@outlook.com’ से भेजा गया था, जो किसी विदेशी सर्वर से जुड़ा हो सकता है। ईमेल भेजने वाले ने खुद को ‘पवित्र मिशन’ पर बताया और कहा कि न्यायपालिका को सबक सिखाया जाएगा। इस मामले में चकरभाठा थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच के लिए साइबर एक्सपर्ट्स व एटीएस की टीम जुट गई है।


एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि बम जैसी कोई वस्तु नहीं मिली, लेकिन जांच पूरी गंभीरता से जारी है। वहीं, हाईकोर्ट परिसर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और जजों समेत सभी प्रमुख अधिकारियों को विशेष सुरक्षा दी गई है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, यह मामला साइबर आतंकवाद का संकेत देता है। यह चेतावनी है कि देश की न्यायिक संस्थाएं भी अब आतंक और साइबर अपराधियों के निशाने पर हैं। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों पर अब बड़ी जिम्मेदारी है कि जल्द से जल्द इस साजिश का पर्दाफाश करें।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here