खुटगांव चेकपोस्ट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सब्जियों के नीचे छिपा मिला 130 किलो गांजा

0
12

गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 130 किलो गांजा जब्त किया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 65 लाख रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार तस्कर गांजे को सब्जियों के कैरेटों के नीचे छिपाकर ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद खुटगांव चेकपोस्ट पर वाहनों की सघन जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली। वाहन में ऊपर की ओर सब्जियों के कैरेट रखे गए थे, लेकिन गहराई से जांच करने पर नीचे छिपाकर रखे गए गांजे के पैकेट बरामद हुए।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से राहुल पांडेय नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो उत्तर प्रदेश के गाजीपुर का निवासी बताया गया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। साथ ही इस बात की जांच भी शुरू कर दी गई है कि ओडिशा से गांजे की सप्लाई किस नेटवर्क के जरिए की जा रही थी और उत्तर प्रदेश में इसे कहां पहुंचाया जाना था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here