बिहार चुनाव: डिप्टी सीएम पर फेंकी चप्पल, CPM प्रत्याशी पर भी हमला…

0
64

पटना  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक बिहार में 42.31 प्रतिशत वोटिंग हुई है। दोपहर एक बजे तक सबसे ज्यादा वोटिंग गोपालगंज व लखीसराय में, जबकि सबसे कम वोटिंग पटना और दरभंगा में हुई है। चुनाव के दौरान उपद्रवी भी सक्रिय हैं।

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा पर हमला, चप्पल फेंकी और लगे मुर्दाबाद के नारे

राजद समर्थकों ने उपमुख्यमंत्री और लखीसराय निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा की कार को घेर लिया, चप्पल फेंकी और ‘मुर्दाबाद’ के नारे लगाते हुए उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। मौके पर पुलिसकर्मी मौजूद हैं। वहीं, इस मामले पर बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि ये राजद के गुंडे हैं। NDA सत्ता में आ रही है। गुंडे मुझे गांव में जाने नहीं दे रहे हैं। विजय सिन्हा जीतने वाले हैं, उन्होंने मेरे पोलिंग एजेंट को भगा दिया और उसे वोट नहीं देने दिया। उनकी गुंडागर्दी देखिए।

छपरा में सीपीएम प्रत्याशी सत्येंद्र यादव की गाड़ी पर हमला

सारण जिला के माझी विधानसभा क्षेत्र के जैतपुर गांव स्थित बूथ संख्या 41 42 43 44 पर  मांझी विधानसभा क्षेत्र के मार्क्सवादीं  कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्यशी एवं निवर्तमान विधायक डॉ. सत्येंद्र यादव के साथ कुछ लोगों ने मारपीट किया और उनकी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलने पर डीएसपी साहित अन्य पुलिस मौके पर पहुंचे हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल पर सारण के पुलिस कप्तान डॉ. कुमार आशीष भी पहुंचे हुए हैं। इस मामले में दाउदपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है।

पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान के साथ ही कई सियासी दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी। तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, अनंत सिंह, मैथिली ठाकुर और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा सहित नीतीश सरकार के 16 मंत्रियों की किस्मत का फैसला पहले चरण में होगा।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here