अवैध शराब बिक्री करते महिला तस्कर गिरफ्तार

0
5

रायपुर

सिविल लाइन थाना पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने की तैयारी कर रही महिला तस्कर संगीता बाघ को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 30 पौवा अंग्रेजी शराब जब्त की गई है।

मुखबिर सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस को सूचना मिली थी कि शांति नगर दुर्गा नगर के खाली मैदान के पास एक महिला अवैध रूप से शराब रखकर ग्राहकों की तलाश कर रही है। सूचना के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना सिविल लाइन पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।

झोले में मिली शराब

पुलिस ने मुखबिर के बताए हुलिये के आधार पर महिला को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम: संगीता बाघ (40 वर्ष)
पति – गोवर्धन बाघ
निवासी – मटिया मोड़ दोदेकला, थाना विधानसभा, रायपुर बताया।

रेड कार्रवाई के दौरान उसके पास मौजूद सफेद रंग के झोले से 30 पौवा अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

वैध दस्तावेज नहीं दिखा सकी

शराब रखने के संबंध में जब पुलिस ने वैध दस्तावेज मांगे, तो आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकी और पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करती रही।

आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 3600 रुपये कीमत की शराब जब्त कर थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 269/26 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट में मामला दर्ज किया है।

गिरफ्तार महिला को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here