आकाशीय बिजली गिरने से बीआरसी कार्यालय में लगी आग, शिक्षण सामग्री जलकर खाक

0
9

 

नारायणपुर जिले के ओरछा स्थित बीआरसी लिंक कार्यालय में शनिवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से संसाधन कक्ष में आग लग गई। घटना के बाद कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि सभी कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकल गए।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे आग अन्य कमरों तक फैलने से रोक ली गई।

आग की चपेट में आने से संसाधन कक्ष में रखा फर्नीचर, कंप्यूटर सिस्टम और दिव्यांग बच्चों के शिक्षण-प्रशिक्षण में उपयोग होने वाली महत्वपूर्ण सामग्री पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई।

प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है और आर्थिक क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई अधिकारी, कर्मचारी या अन्य व्यक्ति घायल नहीं हुआ। मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here