ईद-उल-अज़हा की छुट्टी अब 28 मई को, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

0
8

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने ईद-उल-अज़हा (बकरीद) के अवकाश में बदलाव करते हुए नया आदेश जारी किया है। पहले यह सार्वजनिक अवकाश 27 मई 2026, बुधवार को घोषित किया गया था, लेकिन अब इसे बदलकर 28 मई 2026, गुरुवार कर दिया गया है।

इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने आधिकारिक आदेश जारी किया है। विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार वर्ष 2026 के लिए घोषित सार्वजनिक और सामान्य अवकाश सूची में पहले बकरीद का अवकाश 27 मई को निर्धारित था।

राज्य शासन ने अब पूर्व आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए स्पष्ट किया है कि “ईद-उल-जुहा (बकरीद)” का सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश 28 मई, गुरुवार को रहेगा।

सरकार के इस फैसले के बाद अब प्रदेश में सभी शासकीय कार्यालयों, संस्थानों और अन्य सार्वजनिक सेवाओं में 28 मई को अवकाश रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here