महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची भारतीय टीम, सेमीफाइनल में मलेशिया को 6-2 से हराया

0
6
Nby

नई दिल्ली । भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने मलेशिया को 6-2 से हराकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया। इस जीत के साथ ही मौजूदा चैंपियन भारतीय टीम ने छठी बार टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया है।

मलेशिया के खिलाफ मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और गोल करने के कई मौके बनाए। टीम की जीत में टूर्नामेंट की शीर्ष स्कोरर दीपिका का अहम योगदान रहा। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल दागे। वहीं मुमताज खान, नवनीत कौर, सुनेलिता टोप्पो और इशिका ने एक-एक गोल कर टीम की जीत को मजबूत बनाया।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

अब खिताब के लिए भारतीय टीम का सामना चीन से होगा। फाइनल मुकाबले में भारत की नजरें जीत दर्ज कर रिकॉर्ड चौथी बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम करने पर रहेंगी। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही भारतीय टीम इस मुकाबले में भी अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here