जश्ने जबां में साहित्य, संस्कृति और लोक कला का रंग, कलाकारों ने बांधा समां

0
10
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

बैकुंठपुर कोरिया जिला मुख्यालय में दो दिनों तक चले “जश्ने जबां” कार्यक्रम में साहित्य, संस्कृति और लोक कला की शानदार प्रस्तुतियों ने हजारों दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। झुमका ओपन एयर थिएटर में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले की 100 से अधिक स्थानीय प्रतिभाओं ने मंच से अपना हुनर दिखाया, जबकि देश-प्रदेश से आए करीब 60 कलाकारों ने विभिन्न विधाओं में प्रस्तुति देकर दर्शकों को नई ऊर्जा से भर दिया।

साईंनाथ फाउंडेशन के तत्वावधान में पिछले सात वर्षों से आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम का समापन दक्षिण पूर्व कोयला क्षेत्र (SECL) बैकुंठपुर के महाप्रबंधक नरेश प्रसाद की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर कार्ययोजना महाप्रबंधक श्रवण कुमार, जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेशा चौबे सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

“जश्ने जबां जैसे आयोजन मील का पत्थर”

मुख्य अतिथि नरेश प्रसाद ने कहा कि इतनी विविधताओं से भरा आयोजन पूरे क्षेत्र के लिए उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच कलाकारों के हुनर को निखारने का काम करते हैं और कोरिया की धरती पर “जश्ने जबां” जैसे आयोजन मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि साहित्य, संस्कृति और लोक कला से जुड़े आयोजनों में एसईसीएल आगे भी सहयोग करता रहेगा।

लोककला और संस्कृति की महक

विशिष्ट अतिथि श्रवण कुमार ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए भविष्य में भी सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेशा चौबे ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को सीखने और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

कथक, गेंड़ी नृत्य और कवि सम्मेलन ने जमाया रंग

कार्यक्रम के दूसरे दिन ओपन माइक सत्र में विभिन्न जिलों से आए कलाकारों ने नृत्य, गायन और काव्यपाठ की प्रस्तुति दी। खैरागढ़ के कलाकार खगेश पैकरा ने गेंड़ी लोकनृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया। बालगृह के बच्चों ने योग प्रदर्शन किया, जबकि बनारस घराने के संगीतज्ञों ने संगीत की प्रस्तुति से माहौल को खास बना दिया।

कथक नृत्य में डॉ. मिश्रा ने भगवान श्रीराम के चरित्र को मंच पर जीवंत किया। वहीं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में मुंबई के एकाग्र शर्मा, समस्तीपुर के अक्स, इंदौर के गौरव साक्षी, गोपालगंज की सान्या राय और कोरबा के हीरामणि ने हास्य और श्रृंगार रस की कविताओं से देर रात तक श्रोताओं को बांधे रखा।

‘यक्षिणी’ उपन्यास पर हुई चर्चा

कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी के उपन्यास “यक्षिणी” पर चर्चा सत्र भी आयोजित किया गया। साहित्यकार आशीष राज सिंहानिया ने उपन्यास को लेकर लेखक से संवाद किया। इस दौरान डॉ. आशुतोष ने बताया कि वह “यक्षिणी” के अगले भाग पर भी काम कर रहे हैं। उन्होंने मां पर आधारित एक भावुक कविता सुनाकर दर्शकों को भावुक कर दिया।

युवा गायक आयुष के गीत ‘रूबरू’ का पोस्टर लॉन्च

कार्यक्रम के अंतिम सत्र में युवा गायक आयुष नामदेव के नए गीत “रूबरू” का पोस्टर लॉन्च किया गया। यह गीत सियाधेश म्यूजिक के बैनर तले तैयार किया गया है। आयुष ने बताया कि गीत का निर्देशन ऋषि त्रिपाठी ने किया है और जल्द ही इसे रिलीज किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में योगेश गुप्ता ने सभी अतिथियों, कलाकारों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here