अपना घर सेवा आश्रम में मानसिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की जांच और उपचार किया गया

0
13

कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी के नेतृत्व में मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत लगातार स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अपना घर सेवा आश्रम में विशेष शिविर लगाकर मानसिक रूप से अस्वस्थ मरीजों की जांच और उपचार किया गया।

शिविर के दौरान 35 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। वहीं गंभीर मानसिक अस्वस्थता से पीड़ित मरीजों को आगे के उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।


मानसिक स्वास्थ्य और नशे के दुष्प्रभावों की दी जानकारी

शिविर में उपस्थित लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, समय पर उपचार की आवश्यकता और व्यसन व मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन को लेकर भी जानकारी दी गई।

इस शिविर का संचालन साइकेट्रिक नर्स एवं सीनियर नर्सिंग ऑफिसर तृप्ति ब्राम्हणी ने किया। कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. अशोक शाक्य, जिला कार्यक्रम प्रबंधक पद्माकर शिंदे तथा अन्य कर्मचारियों का सहयोग रहा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी ने कहा कि मानसिक रोग भी अन्य बीमारियों की तरह सामान्य हैं और समय पर पहचान व उपचार से इन्हें नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को छिपाने के बजाय जरूरत पड़ने पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here