कोरबा जनदर्शन में आमजनों की समस्याएं सुनी गईं, कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

0
12

कोरबा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, ओंकार यादव, डिप्टी कलेक्टर टी.आर. भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

121 आवेदन पहुंचे जनदर्शन में
जनदर्शन के दौरान अवैध कब्जा रोकने, प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्तों के भुगतान में गड़बड़ी, मनरेगा मजदूरी भुगतान, पेयजल समस्या, ट्राइसाइकिल मरम्मत, नकल दिलाने, महतारी वंदन योजना, वृद्धा पेंशन, पीएम स्वनिधि योजना के तहत ऋण, अतिक्रमण हटाने, आर्थिक सहायता, वनाधिकार पट्टा जांच, सीमांकन और मानदेय भुगतान से जुड़े कुल 121 आवेदन प्राप्त हुए।

कलेक्टर ने सभी मामलों की त्वरित जांच कर पात्र हितग्राहियों को जल्द राहत देने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ समाधान किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here