
नई दिल्ली । एशियन गेम्स 2026 में भारतीय निशानेबाजों ने एक और पदक अपने नाम किया है। पुरुषों की स्कीट टीम स्पर्धा में अनंतजीत सिंह नरूका, मैराज अहमद खान और भवतेग सिंह गिल की भारतीय तिकड़ी ने कांस्य पदक जीता।
कजाकिस्तान को शूट-ऑफ में हराया
भारतीय टीम ने क्वालिफिकेशन में कुल 346 अंक हासिल किए और कजाकिस्तान के साथ बराबरी पर रही। इसके बाद हुए शूट-ऑफ में भारत ने बाजी मारते हुए तीसरा स्थान हासिल किया और कांस्य पदक पक्का किया। कतर ने स्वर्ण और कुवैत ने रजत पदक जीता।
भारतीय टीम में अनंतजीत सिंह नरूका ने 119, मैराज अहमद खान ने 116 और भवतेग सिंह गिल ने 111 अंक बनाए।
व्यक्तिगत फाइनल में पहुंचे अनंतजीत
अनंतजीत सिंह नरूका ने पुरुषों की व्यक्तिगत स्कीट स्पर्धा के फाइनल में भी जगह बनाई है। उन्होंने क्वालिफिकेशन में 119/125 का स्कोर किया। मैराज और भवतेग व्यक्तिगत फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सके।
यह एशियन गेम्स में भारत के लिए निशानेबाजी में एक और पदक है।















