
रायपुर सिविल लाइन थाना पुलिस ने ऑटो चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी राकेश प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया ऑटो वाहन भी बरामद कर लिया है।
घर के पास से चोरी हुआ था ऑटो
पुलिस के अनुसार प्रार्थी भानू प्रताप भोई ने 5 मई 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उन्होंने 3 मई को अपना ऑटो वाहन क्रमांक CG 04 PH 9142 डॉ. राजेंद्र नगर स्थित घर के पास खड़ा किया था, जिसे अज्ञात चोर चोरी कर ले गया।
मामले में थाना सिविल लाइन में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से मिला सुराग
पुलिस टीम ने आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। साथ ही मुखबिर भी सक्रिय किए गए।
जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली।
पूछताछ में स्वीकार किया अपराध
पुलिस ने संदेही राकेश प्रताप सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने ऑटो चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।
चोरी का ऑटो बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 50 हजार रुपये कीमत का चोरी किया गया ऑटो वाहन बरामद कर लिया है।
आरोपी की पहचान
गिरफ्तार आरोपी की पहचान राकेश प्रताप सिंह (42 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र का निवासी है और वर्तमान में रायपुर के संतोषी नगर क्षेत्र में रह रहा था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत कार्रवाई की है।



















