कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई NEET परीक्षा, कठिन सवालों ने बढ़ाई छात्रों की मुश्किलें

0
7

नई दिल्लीकड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच NEET UG 2026 की पुनर्परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। इस परीक्षा में 22 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। छात्रों के अनुसार, इस बार का प्रश्नपत्र पिछली परीक्षा की तुलना में अधिक लंबा और चुनौतीपूर्ण रहा।

देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए थे। 3 मई को हुई पिछली परीक्षा रद्द होने के बाद इस बार सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया। परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक सत्यापन, सघन तलाशी और अतिरिक्त सीसीटीवी निगरानी जैसी व्यवस्थाएं लागू रहीं, जिससे परीक्षा प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई।

छात्रों ने पेपर को बताया कठिन
परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों ने बताया कि इस बार का पेपर अपेक्षाकृत ज्यादा लंबा था, जिसके कारण समय प्रबंधन चुनौतीपूर्ण रहा। कई छात्रों का कहना है कि पूरे प्रश्नपत्र को निर्धारित समय में हल करना आसान नहीं था।

फिजिक्स और केमिस्ट्री ने बढ़ाई चुनौती
अभ्यर्थियों के मुताबिक फिजिक्स सेक्शन सबसे अधिक कठिन और लंबा रहा। वहीं केमिस्ट्री के प्रश्न भी अपेक्षा से अधिक जटिल थे। हालांकि छात्रों ने बायोलॉजी सेक्शन को अपेाकृत बेहतर बताया, लेकिन उसमें भी कई प्रश्न लंबे और समय लेने वाले थे।

कुछ सवाल दोहराए जाने का दावा
परीक्षा में शामिल कुछ छात्रों ने दावा किया कि प्रश्नपत्र में दो से तीन सवाल ऐसे थे, जो पिछले पेपर से मिलते-जुलते या हूबहू दोहराए गए थे। कुल मिलाकर अधिकांश छात्रों ने इस बार के पेपर को चुनौतीपूर्ण और समय लेने वाला बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here