सीफूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप, 7 की मौत, 40 से अधिक अस्पताल में भर्ती

0
12

बेंगलुरू तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में स्थित एक सीफूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक होने से बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक घटना में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक कर्मचारी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यह दुर्घटना पेरियापालयम के पास कन्निगाइपैर स्थित सेंट पीटर्स पॉल सीफूड्स एक्सपोर्ट्स फैक्ट्री में हुई। गैस रिसाव की सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत एजेंसियां तत्काल सक्रिय हो गईं।

एनडीआरएफ ने संभाला मोर्चा
घटना की जानकारी मिलते ही अरक्कोनम स्थित एनडीआरएफ की चौथी बटालियन को अलर्ट किया गया। इसके बाद चेन्नई से 30 सदस्यीय विशेष टीम को मौके पर भेजा गया। टीम अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरण, गैस डिटेक्शन डिवाइस और CBRN रेस्क्यू टूल्स के साथ पहुंची, जिसके बाद राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।

मुख्यमंत्री ने दिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश
हादसे को गंभीरता से लेते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं। उनके आदेश पर तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है, जिसमें इंडस्ट्रियल सेफ्टी एंड हेल्थ डायरेक्टर, पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के मेंबर सेक्रेटरी और पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट के अतिरिक्त निदेशक को शामिल किया गया है।

24 घंटे में प्रारंभिक रिपोर्ट तलब
जांच समिति को 24 घंटे के भीतर प्रारंभिक रिपोर्ट और तीन दिनों के अंदर अंतिम रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने संबंधित मंत्रियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने को कहा है। साथ ही डॉ. के.पी. कार्तिकेयन को जिला प्रशासन के साथ समन्वय कर पीड़ितों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here