कलेक्टर रोहित व्यास ने दो स्कूलों का किया निरीक्षण, शिक्षण व्यवस्था और आधारभूत सुविधाओं का लिया जायजा

0
13

जशपुरनगर कलेक्टर रोहित व्यास ने जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षण व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति, आधारभूत सुविधाओं और शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

महारानी लक्ष्मी बाई कन्या विद्यालय में कलेक्टर ने मंच, सभागार, दरवाजों और खिड़कियों सहित मरम्मत योग्य स्थानों का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही पाठ्यक्रम के अनुसार नियमित और व्यवस्थित शिक्षण कार्य सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अतिरिक्त कक्ष, सभागार, शौचालय और अन्य आवश्यक मरम्मत कार्यों के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिन्हा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कल्पना टोप्पो सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here