चम्पावत में दो दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित

0
2

चम्पावत नशा मुक्त भारत अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चम्पावत जिले में दो दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिला प्रशासन और जिला गंगा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में चम्पावत, लोहाघाट और टनकपुर क्षेत्र के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल और स्वस्थ जीवनशैली के साथ नशामुक्ति का संदेश दिया।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ युवाओं को नशे से दूर रखने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने लोगों से अपने दैनिक जीवन में खेल गतिविधियों को शामिल करने की अपील की।

आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जागरूक करना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here