रायपुर में अत्याधुनिक कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, मरीजों को एक ही परिसर में मिलेंगी सुविधाएं

0
65

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में अत्याधुनिक कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने नई कैंसर इकाई में उपलब्ध उपचार सुविधाओं और आधुनिक चिकित्सा उपकरणों का निरीक्षण किया तथा अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों को इस पहल के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस इंस्टीट्यूट के शुरू होने से छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ा है। अब कैंसर मरीजों को एक ही परिसर में जांच, उपचार और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

उन्होंने कहा कि राज्य गठन के 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेशवासियों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए दूसरे राज्यों का रुख न करना पड़े और उन्हें आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं राज्य में ही उपलब्ध हों।

समय पर जांच और स्क्रीनिंग पर जोर

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कैंसर इंस्टीट्यूट की शुरुआत को स्वास्थ्य क्षेत्र की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि कैंसर का असर केवल मरीज तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरा परिवार इससे प्रभावित होता है। उन्होंने बीमारी की समय पर पहचान के लिए नियमित स्क्रीनिंग और शुरुआती जांच को बढ़ावा देने की जरूरत बताई।

स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार का उल्लेख

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि कैंसर इंस्टीट्यूट के शुरू होने से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में एक महत्वपूर्ण सुविधा और जुड़ी है। इसका लाभ छत्तीसगढ़ के साथ अन्य राज्यों से आने वाले मरीजों को भी मिल सकेगा।

उन्होंने बताया कि राज्य गठन के समय प्रदेश में केवल एक मेडिकल कॉलेज था। बाद में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ी और वर्तमान में छत्तीसगढ़ में 15 मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और आधुनिक उपचार सेवाओं को प्रदेश के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here