छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 19 सितंबर तक मिलेगा मौका

0
2

रायपुर छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए राहत की खबर है। उच्च शिक्षा विभाग ने राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब रिक्त सीटों पर 19 सितंबर तक प्रवेश लिया जा सकेगा।

पहले कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई थी। हालांकि कई छात्र-छात्राओं के आवेदन लंबित रहने और विभिन्न कॉलेजों में सीटें खाली होने की स्थिति को देखते हुए विभाग ने प्रवेश की समय-सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया है।

रिक्त सीटों पर मिलेगा प्रवेश

नई समय-सीमा के तहत विद्यार्थी राज्य के कॉलेजों में उपलब्ध रिक्त सीटों पर 19 सितंबर तक प्रवेश ले सकेंगे। इससे उन विद्यार्थियों को अतिरिक्त अवसर मिलेगा, जो निर्धारित समय सीमा में प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे।

उच्च शिक्षा विभाग के इस फैसले से कॉलेजों में खाली सीटों को भरने और अधिक से अधिक विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जोड़ने में मदद मिलने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here