धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पत्र

0
21

NEET विवाद और छात्र प्रदर्शनों के बीच लिया फैसला, कहा- यह व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का विषय नहीं

नई दिल्ली NEET-UG 2026 विवाद और देशभर में जारी छात्र प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा भेज दिया। इसकी जानकारी उन्होंने स्वयं सोशल मीडिया पर अपना इस्तीफा पत्र साझा कर दी।

‘युवाओं का भविष्य सबसे अहम’

अपने इस्तीफे के पत्र में धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा कि यह मामला उनके लिए व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्होंने शुरू से ही पूरे घटनाक्रम की जिम्मेदारी ली और कभी उससे पीछे नहीं हटे। उनके अनुसार, देश की युवा शक्ति ही भारत की सबसे बड़ी ताकत है और लोकतंत्र की शक्ति पर उनका अटूट विश्वास है।

छात्रों से पढ़ाई पर ध्यान देने की अपील

पूर्व शिक्षा मंत्री ने कहा कि पिछले दस दिनों की घटनाओं से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है और वे चाहते हैं कि छात्र अपना समय आंदोलन के बजाय अपनी पढ़ाई और भविष्य निर्माण में लगाएं। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा स्थिति का देशविरोधी ताकतें फायदा न उठा सकें, इसे सुनिश्चित करना आवश्यक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here