नवा रायपुर में आज से ‘डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन’ का आगाज, कपिल देव भी रहे मौजूद

0
3

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ट्रॉफी का अनावरण, 18 विदेशी खिलाड़ियों समेत 132 प्रोफेशनल गोल्फर ले रहे हिस्सा


 नवा रायपुर स्थित फेयरवे गोल्फ एंड कंट्री क्लब रिजॉर्ट में आज से ‘डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन’ गोल्फ प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। प्रतियोगिता की ट्रॉफी का अनावरण मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया। इस मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव भी मौजूद रहे।

132 प्रोफेशनल गोल्फर मैदान में

प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (PGTI) द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर के 132 प्रोफेशनल गोल्फ खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें 18 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

‘गोल्फ के नक्शे पर नई पहचान बनाएगा छत्तीसगढ़’

ट्रॉफी अनावरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ में खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ देश और दुनिया के गोल्फ मानचित्र पर अपनी नई पहचान बनाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में इस तरह के बड़े खेल आयोजनों से खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिलने के साथ राज्य में खेल गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here